भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। कहलगांव स्थित एकचारी उच्च विद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक डॉ. रविंद्र भगत की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के करुणा और शांति के संदेशों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र भगत को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र गुरुजी ने की तथा मंच संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया। मौके पर प्रो. संजय जायसवाल, चौरासी यादव, शोभाकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और पूर्व छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.