एकंगर में वज्रपात से 3 मवेशियों की मौत
बिहारशरीफ, जून 6 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के तेल्हाड़ा निचली बाजार में शुक्रवार की रात वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत हो गयी। बाजार निवासी मोजी साव ने बताया कि तीनों दुधारू पशु गाय व भैंस घर के बाहर बंधी थी। अचानक अर्द्ध रात्रि में बारिश आंधी के साथ वज्रपात ठनका। इसमें तीनों मवेशियों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मुखिया विद्युत कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि संतोष यादव, पूर्व मुखिया डॉ. अबधेश गुप्ता व अन्य ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- ठनका से तीन मवेशियों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.