बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- एकंगरसराय में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, पीएम का फूंका पुतला छात्रों व शिक्षकों ने की नारेबाजी, जताया आक्रोश फोटो : एकंगर पुतला : एकंगरसराय बाजार में गुरुवार को पुतला फूंकते लोग। एकंगरसराय, निज संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा लागू यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ गुरुवार को एकंगरसराय बाईपास चौराहा पर छात्र संगठनों, शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। समाजसेवी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नए नियमों से उच्च शिक्षा की स्वायत्तता समाप्त हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा असर गरीब ब मध्यम वर्गीय परिवार के छात्रों पर पड़ेगा। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में राकेश कुमार, मोहन कुमार व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...