बिहारशरीफ, मार्च 29 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। डाकबंगला में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता बालेश्वर रविदास ने की। चंदेश्वर चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जनता महंगाई, रसोई गैस की किल्लत से त्रस्त है। उन्होंने प्रशासन से एकंगरसराय में जल्द से जल्द बस स्टैंड और टेम्पो पड़ाव की व्यवस्था करने की मांग की। अंचल सचिव सह जिला परिषद सदस्य श्रवण यादव ने कहा कि सरकार फुटपाथी दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करे, अन्यथा भाकपा पंचायत से लेकर जिला स्तर तक उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर मनोज कुमार, योगेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, सूर्यदेव यादव, नरेश प्रसाद, शैलेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...