बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- एकंगरसराय में बंदरों के उत्पाद से लोग परेशान एकंगरसराय, निज संवाददाता। शहर में दो वर्षों से तीन बंदरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया। एक साल के अंदर दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। अब इनकी संख्या आठ हो गयी है। सोमवार को भाजपा नेता मंटू कुमार को काटकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो बंदल झुंड बनाकर घरों व दुकानों में घुस जाते हैं और सामान को बर्बाद कर देते हैं। इनके भय से लोग घर व दुकान छोड़कर भाग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग प्रशासन के प्रति आक्रोशित हैं। रालोमो नेता कुमार राज मनोरंजन सिंह ने जिला प्रशासन से इन बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.