बिहारशरीफ, मार्च 17 -- रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर की गयी बैठक एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास महादेव स्थान परिसर में मंगलवार को रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक की गयी। बैठक में रामनवमी महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया गया। लोगों ने कहा कि इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गौरव कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आयोजन में बाजार के लोगों, स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से भी सहयोग की अपील की गयी। बैठक में अमिय कुमार, संजीव कुमार, आशीष रंजन, राजकुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, सागर कुमार, आशीष रंजन पांडेय, सौरभ सोनी, जितेंद्र सिंह, सचिन कुमार आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...