बिहारशरीफ, फरवरी 25 -- पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह युवक ने 30 वर्षीया विकलांग महिला के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने आरोपित गड़ेरिया बिगहा गांव के रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी के अनुसार महिला सुबह में शौच के लिए गांव से बाहर गयी थी। तभी पड़ोस के गांव के युवक ने महिला को पकड़ लिया। उसे घसीटकर राहड़ के खेत में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण जुटे ओर आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अ...