बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- फोटो : दारोगा-एकंगरसराय थाना में शनिवार को सोनाजित तिवारी को विदा करते साथी अधिकारी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना में कार्यरत दारोगा सोनाजीत तिवारी का तबादला पटना एसटीएफ में हो गया है। शनिवार को थाना में समारोह आयोजित कर साथी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें विदा किया। सर्किल इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार ने उन्हें कुशल पदाधिकारी बताया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने उनके कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। मौके पर एसआई रुपेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, उत्तम कुमार, समाजसेवी राजीव प्रसाद सिंह, सोनू पांडेय, गौरव कुमार, भीम भवानी पांडेय, बृजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.