बिहारशरीफ, जून 12 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के चकजहानचक गांव में गुरुवार की रात पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत हो गयी। मृतक आनंद कुमार का सात वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार था। परिजनों ने बताया कि देर शाम व घर से बाहर निकला था। काफी देर बाद गांव में ही पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...