बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- फोटो : एकंगर जीविका-एकंगरसराय में गुरुवार को जीविका दीदियों को सम्मानित करते बीपीएम व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। जीविका के नर्मदा सीएलएफ में गुरुवार को स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया। सीएनआरपी, स्वास्थ्य उप समिति के सदस्य, ग्राम संगठन के अध्यक्ष व सीएम को बीपीएम अनिल कुमार सिंह व सीएलएफ रिंकू देवी ने पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि जीविका मित्र रेणु कुमारी, शोभा देवी, उषा देवी, सीएनआरपी संगीता राज, ग्राम संगठन की अध्यक्ष लाक्षो देवी, डिंपल देवी, रिंकू देवी, स्वास्थ्य उप समिति की सदस्य सरस्वती कुमारी, जीरा देवी व मंजू देवी को सम्मान मिला। मौके पर आकांक्षा कुमारी, अजय कुमार, कविता कुमारी वर्मा, चांदनी कुमारी, ऋषिकेश कुमार चंद्र, पूजा कुमारी, अमिता कुम...