बिहारशरीफ, मार्च 13 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न इबादतगाहों में रमजान के चौथे जुम्मे पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जामा मस्जिद, नवीगंज समेत अन्य मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा किया। जाम मस्जिद के मौलाना मसरूर अहमद ने बताया कि रमजान का महीना त्याग, संयम, भाईचारे का संदेश देता है। मौके पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखें। हैदर अली, आबिद हुसैन, जमाल खां, मुस्लिम, फिरोज, अफरोज आदि ने नमाज अदा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...