एकंगरसराय में खेग्रामस ने चलाया सदस्यता अभियान
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा ने शुक्रवार को सिरियावां गांव में सदस्यता अभियान चलाया। दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों व आमलोगों से वोट की ठगी कर भाजपा गठबंधन ने सरकार बना लिया। अब आम आदमी की हकमारी की जा रही है। गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती हो रही है। अभियान में श्रीनिवास शर्मा, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र दास, धर्मेन्द्र आजाद, बिन्देश्वरी शर्मा, वीरेन रविदास, बनारस रविदास आदि शामिल हुए। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.