एकंगरसराय में अतिक्रमण के कारण रोज लगता है जाम
बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा का सड़कों पर अवैध कब्जा स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से लगायी गुहार फोटो : एकंगरसराय जाम-एकंगरसराय बाजार में मंगलवार को जाम में फंसे वाहन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में अतिक्रमण के कारण रोज जाम लगता है। बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शों का सड़क पर कब्जा है। जाम, ध्वनि प्रदूषण और सड़कों पर उड़ती धूल ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। हादसों का डर भी बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा दिलवाने की अपील की है। मुख्य सड़कों पर ठेले वालों का कब्जा इस कदर बढ़ गया है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। सैकड़ों ई-रिक्शा के कारण अफरातफरी मची रती है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली भीड़ के कारण इलाका हमेशा जाम रहता है। अतिक्रमण और जाम के कारण ग्राहक दुकानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.