बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- फोटो : मिल्क पार्लर-एकंगरसराय प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मिल्क पार्लर का उद्घाटन करते सीओ विवेक कुमार व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। सात निश्चय योजना से स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुधा मिल्क पार्लर खोला गया है। शुक्रवार को सीओ विवेक कुमार ने फीता काटकर और दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मियों के साथ यहां विभिन्न कामों के लिए आने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। मौके पर राजीव प्रसाद सिंह, विनोद यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव, अमित कुमार चौरसिया, दीपक चौरसिया, अशोक पांडेय, शोभी यादव, जनार्दन पांडेय, भोली सिंह, रणजीत सिंह, निरंजन कुमार, विनय प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, रामलखन पासवान, रविन्द्र कुमार, वीरेश कुमार, मनोज शर्मा, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.