एओए ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम को लिखा पत्र
गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसाइटी में सोमवार को सोसाइटी में खेल रहे बच्चे पर कुत्ते के हमला करने के बाद से लोगों में आक्रोश है। एओए ने सोमवार की घटना के बाद निगम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। सोमवार की शाम सोसाइटी में दोस्तों संग फुटबॉल खेल कर वापस घर लौट रहे सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में अपने बच्चों को लेकर डर बना हुआ है। वहीं, एओए ने सोमवार की घटना के बाद मंगलवार को नगर निगम को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एओए का कहना है कि पहले भी नगर निगम को कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। एओए ने प्रशासन से भी आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठान की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.