गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में वर्ष 2024-25 में हुए आरडब्ल्यूए चुनावों के दौरान हुए खर्चों का ब्यौरा चुनाव अधिकारी ने अभी तक नहीं सौंपा है। मामले की शिकायत सोसाइटी निवासी गौरव बंसल ने डिप्टी रजिस्ट्रार से की है और खर्चे का ब्यौरा दिलाने की मांग की है। गौरव ने बताया कि आरडब्लूए का चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी ने आरडब्लूए से एक लाख 72 हजार रुपये चुनाव खर्च के नाम पर लिए थे, लेकिन चुनाव संपन्न होने के आठ महीने बाद भी चुनाव अधिकारी ने आरडब्ल्यूए से ली गई इस धनराशि का कोई ब्यौरा नहीं दिया है। डिप्टी रजिस्ट्रार को दी लिखित शिकायत में चुनाव अधिकारी के सहायक पर भी चुनाव के खर्च का ब्यौरा देने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है।गौरव बंसल का कहना है कि सोसाइटी के लोगों द्वारा जमा कराए ग...