नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। इकोविलेज-1 के लोगों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से एओए के चुनाव कराने की मांग की है। सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि 10 महीने बीतने के बाद भी चुनाव की प्रक्रिया में तेजी नहीं आई है। वहीं, जो सदस्य बन चुके हैं उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हुए हैं। इनको लेकर ज्ञापन दिया गया, जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- ऐप से करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...