नोएडा, मई 26 -- दादरी, मयंक राणा। ग्रेटर नोएडा की ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में रविवार को एओए की आम सभा की बैठक में हंगामा हो गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी की एओए ने रविवार को आम सभा की बैठक बुलाई थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बैठक में हंगामा होने लगा। दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट भी हुई। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की महिला अमृता राणा की शिकायत पर आरोपी वरुण आनंद, भरत द्विवेदी, सुमन द्विवेदी और मेघा अग्रवाल, वहीं दूसरे पक्ष के भरत द्विवेदी की शिकायत पर निखिल वकील, अमृता राणा व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले ...