नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा। सेक्टर-76 स्थित सेठी मैक्स रॉयल सोसाइटी में एओए के चुनाव की प्रक्रिया मार्च माह में शुरू की गई थी। चुनाव समिति ने 22 मार्च को परिणाम घोषित किए। सभी एओए अधिकारियों को पांचवीं बार निर्विरोध चुना गया। ऐसे में एओए अध्यक्ष देवदत्त दास, उपध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष निबिर कौशिक समेत छह पदाधिकारी चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...