नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-दो सोसाइटी में आधी-अधूरी सुविधाओं को लेकर एनबीसीसी के खिलाफ चल रहा लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, मांगे पूरी न होने तक एओए के अध्यक्ष बुधवार को भूख हड़ताल पर चले गए। एओए के अध्यक्ष हरिश्याम ठाकुर ने बताया कि सोसाइटी में बिजली, पानी, लिफ्ट और रखरखाव ठीक से न होने पर एनबीसीसी कार्यालय के सामने मंगलवार से शुरू धरना शुरू किया था। दोपहर तक जब एनबीसीसी के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। हरि श्याम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे भी एनबीसीसी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला। साथ ही, बुधवार को भी जब उनकी भूख हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहा तो दो बार एनबीसीसी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.