मेरठ, फरवरी 18 -- मवाना। एएस इंटर कालेज मवाना बोर्ड परीक्षा 2026 का उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। इस कॉलेज में 2194 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ आज से होगा। 12 मार्च को पेपर समाप्त होंगे। प्रधानाचार्य वह परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 1100 परीक्षार्थियों में 506 छात्राएं एवं 594 छात्र परीक्षा देंगे तथा इंटरमीडिएट में 1094 में 493 छात्राएं तथा 601 छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्र पर 127 आईपी कैमरे लगाए गए हैं। शासन के अनुरूप केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में किसी भी फोटो कॉपी इत्यादि की दुकान नहीं खुलने दी जाएंगी। हाईस्कूल में 14 विद्यालयों के छात्र तथा इंटरमीडिएट में भी 14 विद्यालयों के छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के संचालन के लिए स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.