बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली। नारी निकेतन में गुरुवार को एएसपी सोनाली मिश्रा और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां निवासरत महिलाओं की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की देखभाल, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...