चंदौली, अप्रैल 25 -- सकलडीहा। सकलडीहा सर्किल की डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी को हाल ही में एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। लगभग आठ महीने तक सकलडीहा की सीओ के रूप में सेवा देने के बाद, उनका स्थानांतरण पहले बलिया और फिर बाद में कानपुर कर दिया गया। गुरुवार देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मनित कर विदाई दी। मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार की निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने सभी से ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करने की सीख दी। साथ ही अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद, धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव, बलुआ थाना प्रभारी अरुण सिंह, धानापुर के त्रिवेणी लाल सेन, सुरेश प्रकाश सिंह, संदीप यादव, सुरेश यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.