प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- प्रतापगढ़। जिले में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती के अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों के साथ ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ रविवार को बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण की समस्त प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखते हुए उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अनुचित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का एसएसपी ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...