बलिया, मई 10 -- बलिया। एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा ने शनिवार की देर शाम हल्दी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों से बातचीत कर उनके कार्यो और समस्यायों की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रों के रख-रखाव व यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ला के नाम को जोड़ने तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी ली। रजिस्टरों का अवलोकन करने के साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव आदि के बारें में पूछताछ किया। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ बैठक कर ब्रीफिंग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...