बलिया, जनवरी 6 -- बलिया। पुलिस लाइन के मैदान में मंगलवार की सुबह आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने ली। परेड का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाया। पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों के साथ संग अभ्यास कराया गया, तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में निर्देश दिये। परेड में प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.