मऊ, अप्रैल 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रुट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.