एएसपी ने रामपुर बल्डीहा में किया फ्लैग मार्च
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एएसपी सिद्धार्थ ने थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बल्डीहा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। एएसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को 24 घंटे सतर्क रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.