मऊ, मई 12 -- मऊ, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक रूप से फीट रहने को लेकर दौड़ लगवाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने यूपी112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग किया। साथ ही साथ पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग किया। इसके बाद क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : साप्ताहिक परेड का एसएसपी ने किया निरीक्षण इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अध...