मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड परेड की सलामी लेते हुए पुलिस लाइन स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आपात कालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मुस्तैद रहने का निर्देश जारी किया। पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फीट रहने को लेकर निर्देश जारी किया। एएसपी ने यूपी 112 व थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग किए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण, सुरक्षा उपकरणों के बारे में गहनता के साथ जानकारी हासिल किया। साथ ही साथ पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी का भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.