सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने रविवार को चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर तीर्थ नैमिषारण्य व ललिता मैया मंदिर का निरीक्षण किया। एएसपी ने मां ललिता देवी मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने थाना मछरेहटा और संदना का निरीक्षण किया। एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर तत्काल रिपोर्ट न्यायालय में भेजे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...