एएसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
संभल, मई 15 -- अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार रावत ने शुक्रवार को नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन का भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान संबंधित निर्माणकर्ता अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन का एएसपी ने किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.