एटा, मई 2 -- शनिवार को एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने थाना अलीगंज पर निर्माणाधीन ऑफिस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछकर बैरक में रहने, मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया गया। उन्हें ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण और कर्तव्य पालन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने को निर्देशित किया साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित ...