एएसपी ने दिये बीट बुक चेक करने का निर्देश
बलिया, जुलाई 4 -- बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने पुलिस लाइन के सभागार में मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ बैठक किया। उन्ळोंने केन्द्र की प्रभारी एवं महिला कर्मचारियों को महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति फेज पांच (द्वितीय चरण) के तहत चल रहे जागरुकता कार्यक्रम आदि के बारें में जानकारी दी। कहा कि प्रभारी और कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियोंऔर महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की बीट बुक चेक करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.