सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मिश्रौलिया थाना परिसर में सोमवार को एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था को लेकर गांव स्तर पर सतत निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व जनता के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। एएसपी ने अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने व किसी भी बाहरी व्यक्ति या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना कई बार बड़ी घटनाओं को रोकने में निर्णायक भूमिका निभाती है। ग्राम प्रहरी गांव की पहली आंख और कान होते हैं, इसलिए उनकी सतर्कता बेहद जरूरी है। एएसपी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण स्तर पर शांति, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.