एएसपी ने थानों के लिए आवश्यक सामग्री का किया वितरण
संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह और सीओ लाइन अमित कुमार ने जनपद के थानों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया। एएसपी ने कहा कि थानों के दैनिक प्रशासनिक कार्यों और राजकीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन और सामग्री (स्टील डस्टबिन, कूलर, टैबलेट, तख्त आदि) वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य थानों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना है, ताकि पुलिसिंग और सरकारी कार्यों के संपादन में कोई बाधा न आए और कार्य क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकारी संसाधनों का उचित रखरखाव करने और उनका सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस लाइन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.