देवरिया, मार्च 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रामपुर कारखाना थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की समग्र व्यवस्था, कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना प्रबंधन, हवालात की सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई को देखा।थाना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों, अपराध पंजिका, लंबित विवेचनाओं एवं अन्य अभिलेखों की समीक्षा की। पुराने माल मुकदमाती व अन्य जब्त सामान के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विधिक प्रावधानों के तहत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मालखाना में रखे सामान की सूची, अभिलेखीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया। मेस व बैरक की साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था को संतोषजनक बनाए...