सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बुधवार को ढेबरुआ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। मालखाना, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक एवं शौचालय, स्नानागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इस दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस, भूमि-भवन एवं मालखाना रजिस्टर का निरीक्षण कर अपूर्ण अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने के लिए कहा। थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम व सघन चेकिंग के लिए नियमित एवं रूटीन ...