चित्रकूट, मार्च 22 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी में रविवार की शाम एएसपी सत्यपाल सिंह ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण किया। उन्होंने मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ वाले इलाकों में लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सड़क में हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। एएसपी ने शराब की दुकान, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा के साथ दो व चार पहिया वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.