एएसपी ने गिलौला थाने का किया निरीक्षण
श्रावस्ती, मई 20 -- श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के गिलौला थाने का मंगलवार को एएसपी चंद्रकेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव देखा तथा जिम्मेदारों को सभी दस्तावेज सुरक्षित व सुनियोजित तरीके से रखने का निर्देश दिया। बंदी बैरक, शस्त्रागार का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित विवेचक से मामलों के लंबित होने का कारण जाना। इसी क्रम में उन्होंने गैंगेस्टर अधिनियम, गुंडा अधिनियम, जिलाबदर की स्थिति तथा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस मौके पर सीओ अलोक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.