हमीरपुर, दिसम्बर 28 -- हमीरपुर। महिला संबंधी अपराधों के नोडल अधिकारी एएसपी एमके गुप्ता द्वारा रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, मिशन शक्ति/एंटीरोमियों टीम एवं महिला सेल के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मिशन शक्ति/एंटीरोमियों टीम द्वारा संचालित महिला स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, प्रभावी अनुश्रवण तथा जन-जागरूकता से संबंधित कार्यों के सुदृढ़ एवं प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। एएसपी ने बैठक में उपस्थित समस्त मिशन शक्ति/एंटीरोमियों टीम केंद्र प्रभारियों को उक्त विषयों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करने को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.