एएसपी ने की कोर्ट पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक
उरई, अगस्त 31 -- उरई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने पुलिस लाइन उरई के सभागार में कोतवाली/थानों के कोर्ट पैरोकारों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में न्यायालय में प्रचलित व लंबित अभियोगों में सम्मन, जमानती वारंट, गैर जमानती वारंट की समयबद्ध तामील और प्रभावी पैरवी को लेकर चर्चा की गई। एएसपी ने पैरोकारों को निर्देश दिए कि न्यायालय से जारी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, लंबित वारंटों का शीघ्र निस्तारण कराएं और अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.