श्रावस्ती, मई 22 -- गिरंटबाजार। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने थाना हरदत्त नगर गिरन्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया। जिसमें विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके बाद आगामी त्योहार बकरीद के को देखते हुए गिरन्ट बाजार में थाना हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...