कुशीनगर, दिसम्बर 25 -- पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने थाना कसया का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेख, मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति व ड्यूटी रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर व मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया। थाना परिसऱ, भोजनालय का भ्रमण कर साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की । निरीक्षण के अंत में एएसपी ने थाने पर नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.