हरदोई, मार्च 2 -- सांडी। होली और ईद से पूर्व रमजान के मद्देनजर कस्बे में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की निगरानी में रोडगश्त की। इससे जहां आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा, वहीं अराजक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही। सोमवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम के निर्देशन में भारी पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य मार्गों सहित संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल व वाहन गश्त की। ड्रोन कैमरे से निगरानी कर हर गतिविधि पर नजर रखी गई। मुख्य मार्ग से शुरू हुई गश्त नबावगंज, सरायमुल्ला गंज, नौशहरा, मुंशीगंज और सैयदबाड़ा स्थित इमामबाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अप...