उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता बीते वर्ष 2024 के जुलाई महीने में जिले में ट्रांसफर होकर आए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा का गुरुवार शाम तबादला हो गया। गुरुवार को जिले से उनका स्थानांतरण उप सेना नायक 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर कर दिया गया है। जिले में डा. ईशान सोनी सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्रनरेट वाराणसी से जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में भेजे गए हैं। 12 जुलाई 2024 को प्रदीप कुमार वर्मा ने जिले का कार्यभार संभाला था। जिले की कई बड़ी घटनाओं के राजफाश करने व मामलों के निस्तारण में उनकी भूमिका अहम रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.