पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। थानों में पीस कमेटी की बैठकों कर आयोजन करके शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाने की अपील की गई है। एएसपी और सीओ सिटी ने शहर में होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर आसपास के लोगों से बातचीत की है। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। एएसपी विक्रम दहिया,सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस के साथ शहर में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कोतवाली क्षेत्र के छोटी मार्केट,होली चौराहा,मोहम्मद वासिल,बेनी चौधरी,डालचंद,धुनो वाले चौराहा और थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के लाल रोड,मोहल्ला वशीर खां,गौहनियां और चिड़ियादाह आदि स्थानों पर रखी जाने वाली होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किय...