संभल, अप्रैल 16 -- जनपद में सख्त, संवेदनशील और बेहतर परिणाम देने वाली पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस आलोक भाटी का तबादला होने पर गुरुवार को उन्हें पुलिस लाईन सभागार में विदाई दी गई। अब उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी प्रतापगढ़ के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम और एसपी ने भी आलोक भाटी को फूलमाला पहनाई। एएसपी आलोक भाटी ने जनपद सीओ के पद पर 20 मार्च 2025 को जिम्मेदारी संभाली थी। साल भर के उनके कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग में खुलासों, खोए हुए मोबाइल बरामदगी व अभियानों के लिहाज से बेहद अहम रहा। जनवरी 2026 में उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया। उनके कार्यकाल में टैंकरों से दूध चोरी करने वाले और सिंथेटिक दूध बनाने वाले गिरोहों का भी भंडाफोड़ हुआ। करीब 700 करोड़ रुपये का ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर 719 खात...