शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत चिह्नित किए गए एएसडी मतदाताओं की सूची जनपद के डीईओ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट सहित अन्य श्रेणियों में चिह्नित एएसडी मतदाताओं की विधानसभावार और बूथवार सूचियां तैयार कर जनपद के डीईओ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई हैं। आमजन https://shahjahanpur.nic.in/deo-portal/ लिंक पर जाकर इन सूचियों का अवलोकन कर सकते हैं। मिश्रा ने बताया कि यदि किसी मतदाता के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो उसे संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम सूची में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.