एएसडीएम कोर्ट के आदेश पर हटाया गया अवैध कब्जा
देवरिया, जुलाई 1 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अपर उपजिलाधिकारी सलेमपुर के न्यायालय के आदेश पर मंगलवार देर शाम ग्राम चकबन्धू कलावत तप्पा सलेमपुर में राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा हटवाया। मंगलवार देर शाम तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ईंट की दीवार बनाकर डाले गए छप्पर और अन्य अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर करीब 0.006 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- जट्टारी में पोखर पर चला बुलडोजर 50 साल पुराना अतिक्रमण हटाया तहसीलदार ने बताया कि न्यायालय के आदेश का नियमानुसार अनुपालन कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.